{"_id":"5b9abd14867a5501332a5b54","slug":"51536867604-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवी कलां के सचिन बने पीसीएस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवी कलां के सचिन बने पीसीएस अधिकारी
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। मवी कलां गांव के होनहार सचिन शर्मा का 2014 बैच में पीसीएस रिव्यू ऑफिसर (समीक्षा अधिकारी) के पद पर चयन हुआ है। गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ने सचिन को सम्मानित किया।
सचिन शर्मा पुत्र सूरजपाल शर्मा किसान परिवार से है। 2014 में सचिन ने पीसीएस परीक्षा में भाग लिया। किन्हीं कारणों से परीक्षा का परिणाम लेट घोषित हुआ। परीक्षा पास करने के बाद सचिन को रिव्यू ऑफिसर (समीक्षा अधिकारी) के पद पर नियुक्ति मिली है। उनकी नियुक्ति पर ग्रामवासियों में हर्ष की लहर है। बृहस्पतिवार को गांव में ग्राम प्रधान संजय चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सचिन को फूल माला पहनाकर बधाई दी। साथ ही स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया । इस मौके पर सहकारी समिति बिनौली चेयरमैन सीमा देवी, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, लेखपाल रामपाल यादव, रामबीर सिंह, कपिल कुमार, धर्मपाल सिंह, मास्टर ब्रह्मपाल सिंह, राजबीर दादा, ब्रह्म सिंह, विनोद शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, संदीप शर्मा, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र शर्मा, ओंकार शर्मा, हरपाल आर्य, सूरजपाल शर्मा, सुरेंद्र आदि रहे।