फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांग्रेस ने निकाला जुलूस, रालोद-सपा ने दिया धरना

कांग्रेस ने निकाला जुलूस, रालोद-सपा ने दिया धरना

Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने निकाला जुलूस, रालोद-सपा ने दिया धरना
बागपत। महंगाई, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, रसोई गैस की कीमतों समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्षी दलों का भारत बंद का आह्वान बेअसर रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। रालोद ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठक अनिल देव त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार नाकाम हो गई है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। हर सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जुलूस में वकील अहमद, भगवती देवी, सरफराज एडवोकेट, दीपक शर्मा, नईमा खान, अनिल उपाध्याय, आनंद गुर्जर, यूनुस टाइगर, शोएब खान, शक्ति सिंह एडवोकेट, फुरकान, आलोक शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, नईम राजपूत, कासिम अल्वी, नरेंद्र चौधरी, जावेद एडवोकेट, रहीसुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया गया। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोलियम के दामों में बढ़ोत्तरी से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। ओमवीर ढाका, विनोद खेड़ा, बागपत ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर, धर्म सिंह, रामपाल धामा, डॉ. वीरेंद्र तेजान, अनिरुद्ध कुमार, अमित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता बागपत तहसील पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के चलते आम आदमी की रोज की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है, इससे लोग परेशान हैं। एसडीएम विवेक कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें डॉ. सतीश कुमार, हाजी शकील, संगीता ठाकुर, रविंद्र यादव, विक्रम सिंह, रिंकू त्यागी, सुभाष शर्मा, फुरकान पहलवान, मेहंदी हसन, मेहरबान, योगेंद्र चौहान, बब्बू सिद्दीकी, चरण सिंह, अंकित यादव, आमना, ओमदत्त शर्मा, वरीसा, सीमा, फिरोज खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed