{"_id":"5b7332b842c792485f13538a","slug":"51534276280-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को कर्तव्य और निष्ठा का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को कर्तव्य और निष्ठा का संकल्प दिलाया
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रबंधक आनंद चौधरी ने विद्यार्थियों को बताया कि लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां देकर देश को आजाद कराया। उन्हीं शहीदों के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को अपने त्योहार की तरह मनाएं। हर विद्यार्थी अपने परिवार के साथ इस आजादी का जश्न मनाए। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा ओर प्रधानाचार्य श्यामरत्न पाठक ने कर्तव्य एवं निष्ठा से देश की सेवा के लिए संकल्प दिलाया। प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, अरूण शर्मा, अंजेश यादव, संजीव त्यागी, श्याम शुक्ला, नितिन जैन, पंकज त्यागी, विजय यादव, रश्मि त्यागी, पूनम सिंह, प्रिया, सोनिया, सीमा, ज्योति, कोमल मौजूद रहे।
अमर शहीदों को याद किया
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में आजादी की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिंदी के अध्यापक राजू शर्मा ने काव्य पाठ किया, प्रीति आर्य ओर देवेंद्र प्रताप ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य भास्कर अरोड़ा ने कहा कि विद्यार्थी ही कल का श्रेष्ठ नागरिक होगा। भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं को अपने देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित होना चाहिए। प्रबंधक अजय चौधरी, अध्यक्षा शशि चौधरी, उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा, हेडमिस्ट्रस रंजन त्यागी, सुमित कुमार, दीपक तोमर, प्रीति आर्य, देवेंद्र प्रताप, पारुल सिंघल, नीतू वत्स, अरुण शर्मा मौजूद रहे।
मदरसे में हुआ ध्वजारोहण, देशभक्ति के तराने गाए
रटौल। मोहसिनुल उलूम रटौल में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के साथ देशभक्ति के तराने गाए गए। मौलाना अब्दुल सलाम, मौलाना शफीक और ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्चों ने संास्कृतिक प्रोग्राम पेश किए। डा. जाकिर हसन, बिलाल अहमद, नौशाद अली, इंशाद अली, इशाक खान, एडवोकेट महेंद्र, बृजलाल गांधी, अखलाक अल्वी, मेहरदीन कसार, मौलाना भूरे, शाहिद अली, शोएब अब्बासी, जावेद बीडीसी, आकिल मलिक, उमर सिद्दीकी, काशिम अली, चांद मोहम्मद, करतार जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
देश भक्ति गीतों पर झांकी व हास्य प्रोग्राम दिखाए
पिलाना। तिलक पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देश भक्ति गीतों पर झांकी व हास्य प्रोग्राम दिखाए गए। प्रधानाचार्या सुमन धामा ने कहा कि देश के अनेकों शहीदों ने अपनी जान की आहुति देते हुए इस देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति दिलाई। शिक्षक और विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। गजेंद्र धामा, प्रमोद, सीमा, स्वाति, देवेश राजा, रुद्रराक्ष, दीपक, रीना मौजूद रहे।