फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परिवहन मंत्री के काफिले की गाड़ी से महिला चोटिल

परिवहन मंत्री के काफिले की गाड़ी से महिला चोटिल

Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री के काफिले की गाड़ी से महिला चोटिल
बागपत। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुरा गांव पहुंचकर श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनके काफिले की एक गाड़ी से पुरा गांव में महिला को मामूली चोट लग गई। पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाई गई। इसके बाद महिला अपने घर लौट गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि महिला को किसी गाड़ी से मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन

श्रावण माह के तीसरे सोमवार को श्री परशु रामेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी जलाभिषेक करने पहुंचे। मंत्री के काफिले में चल रही गाजियाबाद की एक गाड़ी को पुरा गांव में ड्राइवर पीछे हटा रहा था। इस बीच एक महिला श्रद्धालु गाड़ी की चपेट में आकर मामूली घायल हो गई। बालैनी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को गाड़ी सवार से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई गई। इसके बाद महिला अपने घर लौट गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि महिला को मामूूली चोट लगी है। गाड़ी काफिले के पीछे चल रही थी, गाड़ी किसकी थी इस विषय में वह नहीं जानते हैं। एसओ बालैनी का कहना है कि किसी महिला ने शिकायत नहीं की है। उधर, मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा ने स्वतंत्र देव सिंह को मंदिर में पूजन कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सतेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा
बागपत। गोगा जाहरवीर माढ़ी मंदिर में सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा की पूजा अर्चना की। परिवार में सुख शांति और समृद्धि के लिए कामनाएं की। प्रदीप राणा, सोनू राणा, दीपक, मूलचंद सिंह, बालेश्वर, मनोज, शेखर सिंह, विजय राणा, राहुल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed