{"_id":"5b4e46974f1c1b41748b5690","slug":"51531856535-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक लेकर लौटे कबड्डी टीम के सदस्य सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक लेकर लौटे कबड्डी टीम के सदस्य सम्मानित
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। विश्व भारतीय विद्या पीठ छपरौली के छात्रों ने मुजफ्फरनगर के बघरा में हुई राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इससे विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षकों में खुशी की लहर है। विद्यालय पहुंचने पर टीम के सदस्यों को स्कूल के प्रबंधक ने सम्मानित किया।
स्कूल के प्रबंधक डॉ. देवव्रत शास्त्री ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों को जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में लक्ष्य को निर्धारण कर निरंतर आगे बढ़ने चाहिए। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय की सीनियर और जूनियर आयु वर्ग की बालक एवं बालिकाओं की टीमों को अगस्त माह में प्रस्तावित प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। टीम में दीपांशु , रचित, सागर मान, रितिक खोखर, बादल मलिक, सुंदर नाथ, अर्जुन, सूर्यांश, पारस, अक्षित रहे। स्वागत समारोह में सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।