{"_id":"5b4e44b84f1c1b38748b588c","slug":"51531856056-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असारा के जंगल में खड़ी रही जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असारा के जंगल में खड़ी रही जनता एक्सप्रेस
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सप्रेस चेन पुलिंग के कारण आधे घंटे तक असारा हॉल्ट के निकट जंगल में खड़ी रही। जीआरपी ने खेतों में चेन पुलिंग करने वालों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
मामला सोमवार रात करीब नौ बजे का है। दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सप्रेस जैसे ही असारा हॉल्ट के निकट पहुंची तो किसी ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन जंगल में खड़ी हो गई। जीआरपी के सिपाही ट्रेन से उतरे और खेतों में चेन पुलिंग करने वालों की तलाश की। काफी देर तक संदिग्ध युवकों की तलाश की जाती रही, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन शामली के लिए रवाना हो गई। ट्रेन में सवार यात्री संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार का कहना है कि आए दिन चेन पुलिंग के कारण जनता एक्सप्रेस लेट होती है। निर्धारित समय से दो से तीन घंटे तक यह ट्रेन लेट चलती है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।