{"_id":"5b3295584f1c1b214d8b8a0f","slug":"51530041688-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में पूरे दिन छाएं रहे बादल, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में पूरे दिन छाएं रहे बादल, गर्मी से मिली राहत
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर और क्षेत्र मेें सोमवार को पूरे दिन आसमान मेें बादल छाए रहे, इससे लोगों ने गर्मी से राहत ली। हालांकि बरसात की कामना कर रहे लोगों को देर शाम तक बरसात न होने पर मायूसी हाथ लगी।
लोग भीषण गर्मी से अजीज आ चुके हैं, गर्मी के चलते लोग अपने घरों मेें दुबके रहते हैं। इतना ही नहीं बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा छा जाता है, लेकिन सोमवार को आसमान मेें पूरे दिन बादल छाएं रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हल्की ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन जो लोग बरसात की कामना कर रहे हैं, उन्हें देर शाम तक बरसात न होने पर मायूस होना पड़ा।
अंधाधुंध विद्युत कटौती से लोग बिलबिलाए
बड़ौत। जहां एक ओर सोमवार को आसमान मेें पूरे दिन बादल छाएं रहने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं दूसरी ओर नगर मेें की जा रही अघोषित अंधाधुंध कटौती का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी पूरे दिन सप्लाई ठप रहने से लोगो को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। लोग पूरे दिन निगम के अफसरों को सप्लाई सुचारु कराने के लिए फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने रिसीव करना भी उचित नहीं समझा।