फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

Wed, 30 May 2018 01:19 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित
बागपत। जिलेभर में किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनके चित्र और प्रतिमा पर पुष्पांर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जगह-जगह गोष्ठी और बैठकों का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके द्वारा किए कार्यों का बखान किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर हवन किया । इसमें कार्यकर्ताओं ने आहुतियां दी। इसके बाद बैठक हुई, इसमें वक्ताओं ने नीतियों पर प्रकाश डाला। इसमें वक्ताओं ने कहा चौधरी चरण सिंह गांव, गरीब और किसानों की आवाज थे। राजनीति में महात्मा गांधी और दयानंद सरस्वती को अपना धार्मिक गुरू मानते थे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने की। संचालन प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने किया। इसमें पूर्व विधायक अजय कुमार, राष्ट्रीय जाट मंच के अध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह सूप, मित्रमुनि, डॉ. राज कुमार, रामपाल प्रधान, कृष्णपाल, धर्मवीर सिंह, डॉ. अशोक तोमर, अजहर खान, देवेंद्र धामा, हसन खां, अमित कुमार, सूबेदार, डॉ. वेदप्रकाश, राममेहर आदि रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इसमें जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद रामपाल पंवार, डॉ. रियासत अली, संगीता ठाकुर, नगेंद्र चौधरी, चौधरी रणधीर, सुनीता चौधरी, सलमा खान, मेहरबान, आसिफ, अब्दुल, वाहिद, कुरैशी आदि मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन सभागार हाल में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसमें सतेंद्र खोखर, जयवीर सिंह तोमर, राजेंद्र तोमर, रणबीर तोमर, संजय गौड़, योगेंद्र शर्मा, जसपाल राणा, राम कुमार राठी, ब्रिजेश राजपूत, संदीप ठाकुर, नीरज शर्मा, नरेंद्र पंवार, सतेंद्र धांगड़, सतीश चौधरी, जाकिर खान, संजय पंवार, कपिल, महकार भाटी, मुनेंद्र राणा, महेंद्र बंसल, गौरव राणा, तेजपाल, हरेंद्र तोमर, आजाद धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा किसान क्लब के पदाधिकारी ने भी चौधरी साहब की पुण्यतिथि मनाई। इसमें सुभाष नैन, विनोद, कोमिल, नरेश, अमित आदि रहे। जिला जाट सभा ने जाट भवन में स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इसमें कृष्णपाल चेयरमैन, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, नगेंद्र सिंह, जगपाल सिंह तेवतिया, जयपाल सिंह आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के बली गांव में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई। इसमें जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, राजू सैनी, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र आर्य, मनीष तोमर, श्योराज सिंह, राजकुमार, सत्यपाल, बिजेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। छपरौली क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें तेजपाल सिंह, वीरेंद्र, राजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रधान, करण सिंह, श्याम सिंह, शौदान सिह, चंद्रपाल सिंह, जगबीर सिंह, अशोक, सत्यवीर, सोनू आदि रहे।
दाहा क्षेत्र के भड़ल गांव में पूर्व मंडल महासचिव डॉ. विनोद राणा के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई। इसमें राजेंद्र, देवेंद्र प्रधान, राहुल, जितेंद्र, यासीन, सोमेंद्र, सचिन, अवधेश आदि रहे। निरपुड़ा गांव में छात्र नेता प्रियव्रत राणा के आवास पर युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। श्रीकांत, जवाहर सिंह, चौहान, निखिल, विवेक राणा, मोनू, विक्की, सचिन, देवेंद्र प्रजापति, आर्यन, हनी, बादल आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा चौगामा क्षेत्र में अन्य गांवों में भी चौधरी साहब को याद किया गया।

चौधरी साहब को याद किया
फोटो सख्या 6
बड़ौत । रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने चौ चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता वेद पाल पंवार ने की। संचालन आनंद पाल तोमर ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किए कार्यों पर प्रकाश डाला और उन्हें भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की। इसमें धर्मबीर तोमर, विनेश तोमर, यशबीर चौहान, ईश्वर सिंह, श्याम सिंह, भूप्रकाश, रूपेश तोमर, सत्यपाल पवांर, रविंद्र राठी, रविंद्र शर्मा, तेजबीर खोखर, विनीत कुमार, राम कुमार तोमर, विवेक ,राहुल आदि शामिल रहे।


भाजपाइयों ने किसान मसीहा को किया नमन
बिनौली (बागपत)।
पूर्व प्रधान मंत्री किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर बिनौली में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारकर आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर योगेंद्र धामा, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव धामा, सुधीर त्यागी, अरुण धामा, प्रभा कश्यप सिरसली आदि रहे। उधर, जिवाना गुलियान गांव में भी रालोद के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोलंकी के आवास पर हवन हुआ। इसमें राजू तोमर सिरसली, योग पाल तोमर, प्रवीण वालिया, सूरज सोलंकी, विनोद तोमर, देवेंद्र सिंह प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed