फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कलक्ट्रेट में उपवास पर बैठे भाजपाई, विपक्ष पर बरसें

कलक्ट्रेट में उपवास पर बैठे भाजपाई, विपक्ष पर बरसें

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में उपवास पर बैठे भाजपाई, विपक्ष पर बरसें
बागपत। विपक्ष पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में भाजपा नेताओं ने उपवास रखा। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष अफवाहें फैलाकर देश को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, इन्हें कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा के विजय रथ और विकास कार्यों से विपक्ष बौखला गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, बागपत के विधायक योगेश धामा, बड़ौत के विधायक केपी मलिक, मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू सिवाच भी पहुंची। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस ने देश पर राज किया, लेकिन आम जनता को क्या मिला। भाजपा की सरकार बनीं तो विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। संसद में देश के सामने प्रधानमंत्री को विपक्ष ने अपनी बात तक नहीं कहने दी। विपक्ष लोकतंत्र का अपमान कर रहा है। भाजपा विकास के मुद्दे पर जनता के बीच है और साल 2019 के चुनाव में भी जीतेंगे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने की। इसमें जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, बड़ौत पालिका के चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा, रविंद्र राठी, सोनिया चौधरी, अजय गोयल, नीरज शर्मा, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, परमेंद्र धामा, अजय चौधरी, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, सुदेश चौहान, रामपाल नेहरा, जयकुमार, जयकरण सिंह, चंद्रवीर तोमर, सुधीर, राहुल तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष कुल प्रकाश, अनीता खोखर, प्रकाश मलिक, राजेश खुराना, भूपेंद्र चौहान, कौशल त्यागी, प्रमोद रठौड़ा ठाकुर प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मंत्री ने किए सवाल तो भाजपाई हुए लाजवाब
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कलक्ट्रेट में उपवास स्थल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने भाजपा की नीतियों और कार्यों को आम जन तक पहुंचाने के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा नीतियों और योजनाओं की प्रत्येक पदाधिकारी को जानकारी होनी चाहिए। इस बीच उन्होंने मुद्रा योजना, डीबीटी, मेटरनिटी लीव समेत अन्य कई सवाल किए। अधिकतर सवालों पर भाजपाई चुप्प रहे और मंत्री ने इनके जवाब देकर कहा कि जब कार्यकर्ताओं को जानकारी होगी, तभी तो वह जनता के बीच रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार बजे तक रह गए मुट्ठी भर कार्यकर्ता
बागपत। भाजपा का बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में उपवास कार्यक्रम शुरू हुआ तो कार्यकर्ताओं की संख्या सैकड़ों में थी, लेकिन धीरे धीरे संख्या घटती गई और शाम चार बजे तक मुट्ठी भर कार्यकर्ता ही रह गए।


गला सूखा तो विधायक ने पिया पानी
बागपत। उपवास पर बैठे विधायक योगेश धामा को दोपहर के समय प्यास लगी। उन्होंने एक युवक से पानी की बोतल मंगाई और अपने गले को तर किया। उधर, कई युवक धरने पर शीतल पेय की बोतलें लेकर घूमते रहे।


उपवास स्थल पर सत्यपाल सिंह ने सुनीं समस्याएं
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने उपवास स्थल पर लोगों की समस्याएं सुनीं। शबगा निवासी करण ने जमीन की समस्या का प्रशासन निपटारा नहीं कर रहा है। वाजिदपुर गांव की महिला ने नौकरी दिलाने की मांग रखी। उधर, छात्र कुलदीप, राजीव कुमार, सुमित कुमार, विशाल राठी ने छात्रवृत्ति दिलाने की मांग रखी। इस दौरान कुछ किसानों ने गन्ना के बकाया भुगतान का मामला भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed