{"_id":"5aa0419d4f1c1b0a7b8bae3f","slug":"51520451997-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में दूसरे दिन स्वच्छता को लेकर जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में दूसरे दिन स्वच्छता को लेकर जागरूक किया
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ग्राम्य विकास संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण के दूसरे दिन साफ-सफाई करने का प्रशिक्षण दिया।
डब्ल्यूएसएससीसी संस्था और पंचायत राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान मेें चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्वच्छता भारत प्रेरक राधिका ने किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, आंगनबाड़ी, आशा सहित खंड प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद 30 पुरुष और 35 महिलाएं को गांव-गांव जाकर लोगों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने करने की जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए उन्हें सीडीओ चांदनी सिंह ने किट भी बांट दी। दूसरे दिन प्रशिक्षण में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ कपडे़ का इस्तेमाल करने और खराब कपड़े को सड़क पर इधर-उधर न फेंकने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, सचिव रेशू, प्रिंयका तोमर, प्रवेंद्र, सुनीता, मुमताज, सुभाष बाला, श्याम, राजीव, रचना, हिमांशु, अमित, नरेंद्र उज्ज्वल आदि रहे।