{"_id":"5a906aee4f1c1b4e588ba7fc","slug":"51519413998-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से पहुंची आरईएफ टीम ने की सड़क निर्माण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से पहुंची आरईएफ टीम ने की सड़क निर्माण की जांच
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग लखनऊ की टीम ने पहुंचकर जांच की। टीम अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर नौ किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर आपकी अपनी समिति टीकरी के कार्यकर्ताओं व निरपुड़ा गांव के ग्रामीणों ने कई दिन हंगामा किया था और सड़क निर्माण रुकवा दिया। इस संबंध में निरपुड़ा की ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने मुख्यमंत्री से शिकायत भी की थी। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए।
शुक्रवार को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग लखनऊ की टीम निरपुड़ा, टीकरी व गांगनौली गांव पहुंची। टीम में एक्यूएम पीके शर्मा, जेई संजीव दीक्षित, उमेश कुमार, एआई मोहम्मद समीम शामिल थे। टीम ने सड़क को खुदवा कर कितना माल डाला गया है, कितने गहराई तक पत्थर डाले गए आदि की जांच की। इसी दौरान निरपुड़ा ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की। प्रधान ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाई जाती, तब तक सड़क निर्माण नहीं होने देंगे। टीम के अधिकारी पीके शर्मा ने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के सौंपेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजवीर पहलवान, बिल्लू, पंकज राठी, सुधीर राठी, डॉ. मराठी, अनुज राठी, सेवाराम, रामपाल, राज किरण मौजूद रहे।