फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुनकी सुनें और कराए शहर का विकास

सुनकी सुनें और कराए शहर का विकास

Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुनकी सुनें और कराए शहर का विकास
बड़ौत (बागपत)। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं और मतदाता मंथन। वोटरों ने कहा क्षेत्र का विकास जिसकी प्राथमिकता हो, ऐसा जनप्रतिनिधि चुना जाना चाहिए। आम जन की समस्याओं का तत्काल निराकरण होना चाहिए। ऐसी कई समस्याएं है जो सिर्फ चुनावी बन गई है। चुनाव के बाद न तो इनका समाधान होता है और न ही इन समस्याओं पर कोई मंथन करता है।
विज्ञापन

शहन निवासी सूबे सिंह कहते है कि यह सही समय है जब हम अच्छे और शिक्षित प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। आम जन को समस्याओं से निजात दिलाने और सही नीतियों वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव होना चाहिए।
विज्ञापन

जयपाल सिंह कहते है कि हर बार प्रत्याशी वोटरों को विकास कराने का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में वोट करा लेता है। प्रत्याशी तो जीत जाता है, लेकिन लोगों की समस्याएं जस की तस बनी रहती है। इस बार हम ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटार सिंह कहते है कि नगर की सड़कें जर्जर हालत में है। विद्युत पोल पर लाइटें तक नहीं जलती। आए दिन नगर में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन कोई इन समस्याओं का समाधान नहीं कराता। वोट उसे करेंगे जो आम जन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed