{"_id":"5a0b43dc4f1c1bd8538bd1e0","slug":"51510687708-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान शुभम राणा ने हिमाचल में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान शुभम राणा ने हिमाचल में जीता गोल्ड
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभम राणा ने हिमाचल में जीता गोल्ड
दोघट (बागपत)।
धर्मशाला जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में हुई नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भड़ल गांव के पहलवान शुभम राणा ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर शुभम का स्वागत किया ।
आदर्श व्यायामशाला के कोच देशपाल राणा ने बताया कि 10 से 12 नवंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में शुभम राणा पुत्र कृष्णपाल राणा निवासी भड़ल ने भाग लिया। पहलवान ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के पहलवान को पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीता। मंगलवार को भड़ल गांव पहुंचने पर शुभम राणा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उसने कहा उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना है। इसमें देवेंद्र प्रधान, जगवीर राणा, सत्यवीर राणा, डॉ. यशपाल, नेत्रपाल राणा, सूमेर पाल पूर्व प्रधान, ओमवीर राणा, सोनू राणा, अंकुर राणा, मोहित राणा, गौरव राणा, धीरज राणा आदि रहे।