फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोहरे की चादर में लिपटा बागपत

कोहरे की चादर में लिपटा बागपत

Wed, 08 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटा बागपत
बागपत। मौसम ने रंग बदला। पिछले 24 घंटे से से जिले में कोहरे का असर है। मंगलवार को दिनभर जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए। कई जगह सड़क हादसे हुए। बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, इससे सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोहरे का असर सोमवार शाम से ही दिखना शुरू हो गया था। मंगलवार को दिनभर कोहरे का असर नजर आया। शाम ढलते ही कोहरे फिर से छा गया। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को उठनी पड़ी। सड़कों पर वाहन रेगते नजर आए। सामने के वाहन दिखाई न देने के कारण चालकों ने अपने वाहनों की लाइट जलाकर रखी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व अन्य मार्गों पर जाम लगा रहा। इस कारण छात्र-छात्रा स्कूल देरी से पहुंचे और कर्मचारी भी अपने ऑफिस में लेट पहुंचे। पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। यातायात प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने का कहना है कि कोहरे की वजह से वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा है।
विज्ञापन


कोहरे से विद्युत सप्लाई बाधित,
अस्पताल में मरीज परेशान
बागपत। कोहरे के कारण विद्युत लाइन में कई स्थानों पर फाल्ट हो गया। इस कारण विद्युत सप्लाई घंटों बाधित रही। देहात क्षेत्र में तो रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिला अस्पताल में लाइट न आने के कारण पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। इस कारण मरीजों को परेशानी हुई। बाद में जनरेटर चलाया गया। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि लाइट न आने के कारण परेशानी हुई। इसके लिए जनरेटर चालू किया गया। विद्युत निगम के एक्सईएन राजवीर सिंह का कहना है कि कोहरे के कारण ब्रेक डाउन हुए। इस कारण कुछ समय विद्युत सप्लाई बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण हुए हादसे, छह घायल
बागपत। कोहरे के कारण गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर निवाड़ा पुल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा मवी कलां के पास हुए हादसे में दो युवक घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सरूरपुर निवासी अनुज ने बताया कि वह गौरीपुर मोड़ के निकट परिवार के साथ रहता है। वह अपने साथी नौशाद निवासी खुब्बीपुर निवाड़ा के साथ बाइक पर सवार होकर नौकरी की तलाश में मंगलवार सुबह सोनीपत जा रहा था। जैसे ही निवाड़ा पुल के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक कोहरे के कारण दिखाई नहीं दी। दोनों बाइक आपस में भिड़ गई। इसमें उन दोनों के समेत चार लोग घायल हुए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया । इसके अलावा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित मवी कलां गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सुमित और प्रवीण निवासी खेकड़ा घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। यह भी हादसा घना कोहरा पड़ने के कारण ही हुआ है।


ट्रेन की स्पीड पर भी लगा ब्रेक
अग्रवाल मंडी टटीरी। घने कोहरे के कारण दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। स्टेशनों पर घंटों देरी से पहुंची। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से सहारनपुर और और सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें बागपत रोड स्टेशन पर कई-कई घंटे देरी से पहुंची। जनता एक्सप्रेस ट्रेन का समय सुबह नौ बजे का है ,लेकिन यह पौने दो घंटे देरी से यहां पहुंची। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed