फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने तय किए चेहरे

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने तय किए चेहरे

Wed, 08 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने तय किए चेहरे
बागपत। भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की पहली सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बागपत, खेकड़ा, छपरौली, अमीनगर सराय और टीकरी से प्रत्याशी के नाम घोषित किए। अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत के प्रत्याशी को लेकर संशय बना है। सियासी गलियारों में बड़ौत के टिकट को लेकर ऊहापोह मची है।
विज्ञापन

शहर की त्यागी मार्केट में जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने पत्रकारों से बातचीत में स्थानीय निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। खेकड़ा से ओमप्रकाश धामा को प्रत्याशी बनाया । बागपत से रणबीर चौहान उम्मीदवार होंगे। छपरौली से डॉ अमित खोखर, अमीनगर सराय से अनिल कुमार मलिक और टीकरी नगर पंचायत सूरजपाल कश्यप को प्रत्याशी घोषित किया। जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि हाईकमान ने बड़ौत और अग्रवाल मंडी टटीरी के टिकट अभी घोषित नहीं किए हैं। उधर, टटीरी से कौशल त्यागी को प्रत्याशी बनाने की चर्चा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर दिनभर एक सूची वायरल होती रही, इसमें कौशल त्यागी का नाम था, लेकिन जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


रणबीर के घर हो चुकी छापेमारी
बागपत। निवर्तमान डीएम ह्दय शंकर तिवारी के बागपत शहर के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भाजपा से प्रत्याशी घोषित किए गए रणबीर के घर भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने कई घंटे घर की छानबीन की, इसके बाद टीम यहां से लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने खुशी जताकर मिठाई बांटी
बागपत। छपरौली में डॉ. महेश खोखर का भाजपा से टिकट हो जाने पर समर्थकों ने खुशी जताई। मिठाई वितरित की गई। उधर, अमीनगर सराय में भी अनिल मलिक के समर्थकों ने टिकट मिल जाने पर खुशी जताई है।


किसे देंगे बड़ौत का टिकट, सराय में विरोध
टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान हुई शुरू
बागपत। पालिका का चुनाव सिंबल पर लड़ने के लिए मैदान में उतरे राजनीतिक दलों की मुसीबतें भी बढ़नी शुरू हो गई है। खींचतान के बीच भाजपा अभी तक बड़ौत का टिकट फाइनल नहीं कर सकी है। अमीनगर सराय में पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार मलिक को टिकट देने का विरोध शुरू हो गया है।
टिकट को लेकर घमासान मचा है। रालोद, सपा और बसपा की सूची आने के बाद भाजपा पर सभी की नजर टिकी है। बड़ौत पालिका के लिए प्रत्याशी तय नहीं किया जा सका है। गली मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया तक पर भी भाजपा के टिकट को लेकर बहस जारी है। लोकसभा, विधानसभा में किला फतह करने के बाद अब स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी परीक्षा है। उधर, भाजपा ने अमीनगर सराय से पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक को उम्मीदवार बनाया है। इसका विरोध शुरू हो गया है। पूर्व जिला महामंत्री श्यामसुंदर गर्ग के आवास पर कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष दौलतराम यादव ने कहा कि चार माह से खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताने वाले को टिकट दिया है, जबकि 20 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे लोगों की अनदेखी की है। सेक्टर संयोजक पवन गोयल, अरुण मंगल, संजय मित्तल, मनोज कुमार, नगर कार्यवाह आलोक गर्ग, देवेंद्र गर्ग, अनिल शर्मा, दीपक जिंदल, विनोद ठाकरे, संजय गर्ग, उमादत्त शर्मा, सोनू विश्वकर्मा, सौरभ कंसल, विक्की गर्ग, रामकिशन वाल्मीकि, बाबूराम कश्यप, अनुज बंसल, विकास मंगल, सुशील मंगल, रोहित गर्ग, सुनील शर्मा और नीटू मित्तल मौजूद रहे।


बसपा के टिकट पर भी विरोध शुरू
बड़ौत। कश्यप चौपाल मेें मंगलवार की देर कुछ लोगों की मीटिंग हुई। बसपा से अनीस कुरैशी को टिकट न देने पर नाराजगी जताई। बसपा जिलाध्यक्ष पर भी आरोप लगाए । अध्यक्षता इकराम कुरैशी और संचालन पीतम कश्यप ने किया। वक्ताओं ने कहा अनीस कुरैशी बसपा के पुराने कार्यकर्ता हैं, उन्हें टिकट मिलना चाहिए। इस बैठक में लायक अली, शौकत, इकराम, हाजी तुफैल, मुन्ना मास्टर, अय्यूब कुरैशी शामिल रहे। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी का कहना है कि हाईकमान के निर्देश पर टिकट दिए हैं, आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed