{"_id":"59fccccd4f1c1baf678b93e1","slug":"51509739725-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबला में विधायक संगीत सोम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबला में विधायक संगीत सोम का पुतला फूंका
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबला में विधायक संगीत सोम का पुतला फूंका
बागपत। सुमित गुर्जर एनकाउंटर के मामले में विवादित बयान देने पर पाबला बेगमाबाद गांव में विधायक संगीत सोम का पुतला फूंका गया। पंचायत कर लोगों ने कहा कि एनकाउंटर की सीबीआई जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि चिरचिटा गंाव के युवक सुमित गुर्जर की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हत्या की है और एनकाउंटर दिखाया है। सुमित को 50 हजार रुपये का इनामी बताया गया था जबकि उसके खिलाफ एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। इस मामले में बसी गांव में पहुंचकर भाजपा के विधायक संगीत सोम ने 31 अक्तूबर को विवादित बयान दिया है, जो पूरी तरह गलत है। बगैर जांच के सुमित को बदमाश कैसे बता दिया। इसके विरोध में उन्होंने सोम का पुतला फूंका। इसके अलावा बागपत विधायक योगेश धामा की भी जमकर निंदा की।
उनकी मांग है कि आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और केस की सीबीआई जांच हो। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रवंदना चौक पर पुतले फूंके जाएंगे और जाम लगाया जाएगा। उधर, भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना के मेरठ स्थित आवास पर मीटिंग शनिवार को बुलाई गई है। इसमें वेस्ट यूपी के सांसद और विधायकों को न्योता दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में मास्टर स्वराज सिंह, गजराज सिंह, राजू, ब्रिजपाल, सुमित, अमित, कौशिंदर, जयवीर आदि शामिल रहे।