{"_id":"59fb74b14f1c1bd9798b9c58","slug":"51509651633-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैनों ने किया कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा लाइनमैनों ने किया कार्य का बहिष्कार
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा बिजलीघर में तैनात संविदा लाइनमैनों को विगत आठ माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण लाइनमैनों ने कार्य का बहिष्कार किया। दूसरी तरफ विगत दो दिनों से बिजली घर में एक मशीन खराब रहने से गांव भड़ल और धनौरा की विद्युत सप्लाई ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं।
निरपुड़ा बिजलीघर में तैनात संविदा कर्मी नरेश शर्मा ने बताया कि बिजलीघर पर उनके अलावा श्योवीर, प्रवेंद्र, रवि कुमार, तेजेंद्र भी कार्य कर रहे हैं, लेकिन ठेकेदार ने उन्हें विगत आठ माह से वेतन नहीं दिया है। इस बारे में अधिकारियों ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इसके चलते सभी लाइनमैनों ने कार्य का बहिष्कार रखने का निर्णय लिया है। शुक्रवार से टीकरी, दाहा, दोघट आदि बिजलीघरों के लाइनमैन भी उनके साथ जुड़ेंगे।
दूसरी ओर निरपुड़ा बिजलीघर की एक मशीन पहले से ही खराब थी। दूसरी मशीन भी खराब हो गई। इसके चलते धनौरा और भड़ल गांवों को सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण डॉ. विनोद राणा, आर्यन, विशेष, सहेंद्र आदि ने बताया कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न कराया गया तो बिजलीघर या विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के सामने धरना शुरू कर देंगे।