{"_id":"59a714434f1c1b0b278b4810","slug":"51504121923-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लडनी होगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लडनी होगी लड़ाई
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी सुखवीर सिंह गठीना ने कहा समाज में शराब, नशाखोरी, अपराध आदि सामाजिक कुरीतियां बढ़ रही है। हमें एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ना चाहिए।
चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में आयोजित सम्मेलन में रालोद नेता चौधरी चौधरी सुखवीर सिंह गठीना ने कहा समाज में बढ़ती शराब, नशाखोरी और अपराध जैसी कुरीतियों को हटाना होगा। हमें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ना चाहिए। आपस में प्रेम से रहना चाहिए। क्षेत्र में वृद्धा आश्रम, नशा मुक्ति आश्रम खुल रहे हैं जो इस बात का सबूत हैं कि हम अपने वृद्धों की सेवा करना भी भूल गए हैं। मंच के संस्थापक बलजीत सिंह आर्य ने विचार रखे। इसकी अध्यक्षता मास्टर सुखवीर सिंह ने की। संचालन प्रधानाचार्य रुकुम पाल सिंह यादव और आचार्य पवन आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इसमें राजीव प्रधान, देवेंद्र प्रधान, सुबोध राणा, हरपाल सिंह आर्य, आनंद छिल्लर, साहब सिंह, मथन सिंह, सुधीर, ऋषिपाल, रणधीर, लोकेंद्र, सुदेशपाल, हरेंद्र, वेद पाल, बिल्लू प्रधान और रामछैल ने विचार व्यक्त किए।