{"_id":"599c89fd4f1c1bb8218b46cc","slug":"51503431165-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर व क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर अचानक से आई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि जलभराव होने से परेशानी से जूझना पड़ा। कई जगहों पर अत्यधिक जलभराव होने से वहां से गुजर रहे वाहनों मेें पानी भर गया। लोगों ने धक्का देकर उन्हें पानी से बाहर निकाला।
पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। हालांकि गत शनिवार को आई हल्की बारिश ने लोगों को जरूर गर्मी से राहत दिलायी थी, लेकिन अगले ही दिन फिर तेज धूप से भीषण गर्मी शुरू हो गई थी। मंगलवार को अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गयी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। कई जगहों पर महिलाएं, युवतियां और बच्चे बारिश में भीगने का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं कई जगहों पर बारिश का पानी भरने से मार्गों पर हुए जलभराव में वहां से गुजर रहे वाहन भी खराब हो गए। लोगों को वाहनों में धक्का-मारकर पानी से बाहर निकालना पड़ा। वहीं, बाइकें भी पानी भरने से स्टार्ट होने मेें दिक्कतें कर रही थी।