फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   512 Worship of Lord Parshvanath by offering Arghya

Baghpat News: 512 अर्घ्य अर्पित कर की भगवान पार्श्वनाथ की पूजा

Mon, 18 Mar 2024 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
512 Worship of Lord Parshvanath by offering Arghya
फोटो नंबर 18केएआर 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर बड़ागांव में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को 512 अर्घ्य अर्पित कर पूजा की। मंदिर परिसर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।

सिद्धचक्र महामंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ में सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। भगवान पार्श्वनाथ का प्रासुक जल से अभिषेक, शांतिधारा की। इसके बाद विधान शुरू हुआ। विधान में श्रद्धालुओं नेे भगवान पार्श्वनाथ को 512 अर्घ्य अर्पित कर पूजा की। विधानाचार्य जयकुमार निशांत ने मंत्रोचार से पूजा सम्पन्न कराई। धर्म सभा में दृष्टिभूषण माता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान भगवान पार्श्वनाथ को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। श्रद्धालुओं को उनकी पूजा कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। शाम के समय श्रद्धालुओं ने भगवान की मंगल आरती कर परिवार और विश्व शांति की प्रार्थना की। इस दौरान सुभाष जैन, राजरानी जैन, अंकुर जैन, अंकुश जैन, मेघा जैन, श्वेता जैन, त्रिलोक जैन, आशीष जैन, प्रभात जैन, ज्योति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed