{"_id":"6613e12783ca8fea6a0036e5","slug":"51-kundiya-sahastra-mahachandi-yagya-will-start-from-today-in-teriri-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-111740-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टरीरी में आज से शुरू होगा 51 कुंडीय सहस्त्र महाचंडी यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टरीरी में आज से शुरू होगा 51 कुंडीय सहस्त्र महाचंडी यज्ञ
विज्ञापन
-कस्बे में पहले बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी कलश यात्रा
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में मंगलवार से विश्व शांति के लिए 51 कुंडीय सहस्त्र महाचंडी यज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञ की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कस्बे में यज्ञ के लिए विशाल यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है।
कस्बे में होने वाले 51 कुंडीय सहस्त्र महाचंडी यज्ञ में देश और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी संख्या में संत और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगेगा। यज्ञ से पूर्व कस्बे में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत आचार्य पंडित मनोहर लाल शर्मा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन कर यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। पंडित अंकुर शर्मा व संजीव शर्मा ने बताया कि यज्ञ में स्वदेश स्वरूप महाराज, डॉ़ गुण प्रकाश चैतन्य महाराज, कृष्ण स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से संत भाग लेंगे। स्वदेश स्वरूप महाराज ने बताया कि कस्बे में रोजाना सुबह सात बजे से नौ बजे और शाम को चार बजे से छह बजे तक यज्ञ किया जाएगा। दोपहर में संतों का प्रवचन और शाम को भजन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर श्री राधा-कृष्ण, भगवान शिव-पार्वती की सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी।