फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   500 advocates from across the district will go to Ghaziabad

Baghpat News: जिलेभर से 500 अधिवक्ता जाएंगे गाजियाबाद

Fri, 15 Nov 2024 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
500 advocates from across the district will go to Ghaziabad
बागपत। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने महापंचायत में शामिल होने के लिए तैयारी पूरी कर ली। जिसके चलते शनिवार की सुबह जिलेभर से 500 से अधिक अधिवक्ता बसों और निजी वाहनों में गाजियाबाद महापंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में जिलेभर के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे हैं। जो लगातार धरना प्रदर्शन कर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शनिवार को गाजियाबाद में अधिवक्ताओं की महापंचायत की जाएगी, इसके लिए शुक्रवार को अधिवक्ता साथियों के साथ जनसंपर्क कर तैयारी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के 300 अधिवक्ता बसों और निजी वाहनों से गाजियाबाद जाएंगे। इसके अलावा बागपत, बड़ौत और खेकड़ा रेवेन्यू बार एसोसिएशन के 200 से अधिक अधिवक्ता भी गाजियाबाद महापंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed