फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 thousand people of 10 villages will get benefit from the railway halt in Brahman Puthi

Baghpat News: ब्राह्मण पुट्ठी में रेलवे हाल्ट से 10 गांवों के 50 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

Wed, 03 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 03 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
50 thousand people of 10 villages will get benefit from the railway halt in Brahman Puthi
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव में रेलवे हाल्ट बनने से 10 गांवों के 50 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। जिसके लिए मंगलवार को रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक ने डीपीआरओ से मुलाकात की और रेलवे हाल्ट के आसपास गांवों में निवास करने वाली आबादी का आंकलन किया।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर ब्राह्मण पुट्ठी गांव में रेलवे हाल्ट को मंजूरी दे दी थी। जिस पर 59.96 लाख रुपये बजट खर्च होने का प्रस्ताव तैयार किया गया। रेलवे हाल्ट पर खर्च होने वाली धनराशि पहले ग्राम पंचायत से खर्च करने की शर्त रखी गई थी, लेकिन प्रधान ने बजट खर्च करने से इंकार करते हुए रेलवे बोर्ड से ही बजट जारी कराने की माग की थी। इस मामले में मंगलवार को रेलवे के वाणिज्य कर निरीक्षक राज रतन, ग्राम प्रधान राजीव कुमार डीपीआरओ से मिले। जहां उन्होंने रेलवे हाल्ट के आसपास बसे गांवों की आबादी का आंकलन किया। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक राज रतन ने बताया कि रेलवे हाल्ट के आसपास बसे 10 गांवों के 50 हजार से अधिक लोग निवास करते है।
विज्ञापन

इन गांवों को मिलेगा फायदा
ब्राह्मण पुट्ठी गांव में बाघू, संतोषपुर, नौरोजपुर गुर्जर, गाधी उर्फ ग्यासरी, बिचपड़ी, जाफराबाद नंगला, निबाली, बली के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed