{"_id":"655ca096efb420fe2403a715","slug":"50-quintals-of-sugarcane-stolen-from-the-fields-of-two-farmers-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7356-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो किसानों के खेतों से 50 क्विंटल गन्ना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो किसानों के खेतों से 50 क्विंटल गन्ना चोरी
विज्ञापन
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे के जंगल में सोमवार रात चोर दो किसानों के खेत से 50 क्विंटल गन्ना चोरी कर ले गए। इसके विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के रहने वाले किसान रमेश के खेत से 40 क्विंटल और राजेंद्र के खेत से दस क्विंटल गन्ना चोरी लिया गया। किसानों ने बताया कि सोमवार को शुगर मिल में लेकर जाने के लिए गन्ना छील कर खेत में छोड़ा था। मंगलवार सुबह खेत में पहुंचे तो गन्ना नहीं मिला। उन्होंने पुलिस पर रात में गश्त नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही चोरी का गन्ना जल्द नहीं मिलने पर एसपी से शिकायत करने और धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू सिंह, पीतम शर्मा, नरेश शर्मा, टिंकल पंवार, ओमपाल, जितेंद्र, बाबू, मदन, राजेंद्र, रामकिशन, राजीव आदि शामिल रहे। उधर, थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।