{"_id":"67cde6a8ca45c811e30c3677","slug":"50-kg-of-laddus-were-destroyed-in-lohda-and-50-kg-of-rasgullas-were-destroyed-in-binauli-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-127727-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लोहड्डा में 50 किलो लड्डू व बिनौली में 50 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लोहड्डा में 50 किलो लड्डू व बिनौली में 50 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए
विज्ञापन
बागपत। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम रविवार को जिलेभर में मिठाई की दुकानों पर सैंपल लेने के लिए अभियान चलाया। लोहड्डा में 50 किलो लड्डू व बिनौली में 50 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया। वहीं कई दुकानों से सैंपल भी लिए।
टीम ने लोहड्डा गांव में मुकेश यादव से बूंदी लड्डू का नमूना लेकर लड्डू में रंग की अधिक मिलावट होने पर 50 किलो नष्ट कराया। फिर बिनौली में गोयल स्वीट्स का निरीक्षण किया तो रसगुल्ले में मक्खी पड़ी थी और वहां गंदगी फैली थी। रसगुल्ला का सैंपल लेकर 50 किलो छैना रसगुल्ला नष्ट कराया। इसके अलावा बिजवाड़ा में वकील व मुस्ताक की खोया भट्टी का निरीक्षण कर मिलावट का संदेह होने पर दो नमूने, बिनौली में दया आयल मिल से सरसों के तेल का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इस दौरान सहायक आयुक्त मानवेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद