फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   47862 farmers will be deprived of PM Samman Nidhi, Krishi Yojana

Baghpat News: पीएम सम्मान निधि, कृषि योजना से वंचित होंगे 47862 किसान

Tue, 10 Feb 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
47862 farmers will be deprived of PM Samman Nidhi, Krishi Yojana
-किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं ले रहे रुचि, 22वीं किस्त भी किसानों के खाते में नहीं भेजी जाएगी
विज्ञापन

-जिले में एक लाख 18 हजार किसानों को मिल रहा योजना का लाभ, फार्मर रजिस्ट्री बनवाने पर ही मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों के लिए बुरी खबर है। इन 47 हजार 862 किसानों को सम्मान निधि की 22वीं किस्त नहीं मिलेगी। इसके अलावा उन्हें सरकार की तरफ से संचालित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का भी लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए किसानों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं ताकि वह किस्त आने से पहले फार्मर रजिस्ट्री करा सकें।
जिले में कुल एक लाख 18 हजार किसान हैं और इनमें से अभी तक 70 हजार 144 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री बनवाई है। 47 हजार 862 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाई है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त नहीं मिलेगी। इसके अलावा उन्हें खाद, बीज, कृषि यंत्र, कीटनाशक, फसल बीमा, कृषि लोन आदि योजना का लाभ भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक विभाति चतुर्वेदी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को लेकर सभी गांवों में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग एवं विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी जन सेवा केंद्र और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में जाकर बनवा सकते हैं। किसान चाहें तो गूगल प्ले स्टोर से फार्मर रजिस्ट्री मोबाइल ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से जल्द ही फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की है ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

यह है फार्मर रजिस्ट्री
फार्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल डेटाबेस प्रक्रिया है। इसमें किसानों की पहचान, भूमि विवरण, फसल की जानकारी व संपर्क आदि जानकारी दर्ज की जा रही है। इस रजिस्ट्री के तहत हर एक किसान को यूनिक कोड दिया जा रहा है। यह कोड विभागीय साइट पर दर्ज किया जाएगा तो किसान की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इससे योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और किसानों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार दस्तावेज जमा नहीं करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed