फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   47 schools running without recognition in the district, notice issued

Baghpat News: जिले में बिना मान्यता के चल रहे 47 स्कूल, नोटिस जारी

Thu, 23 Nov 2023 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
47 schools running without recognition in the district, notice issued
-स्कूल बंद न करने पर लगाया जाएगा एक लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 47 स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। सबसे अधिक बिना मान्यता वाले 16 स्कूल बड़ौत ब्लॉक में चल रहे हैं। इनमें से नौ स्कूलों का संचालन बड़ौत नगर क्षेत्र में किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इस तरह दो नोटिस जारी हो चुके हैं और तीसरे नोटिस के बाद भी स्कूल बंद न करने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में अमान्यता प्राप्त चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान में जिले में 47 स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिले थे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर उनको बंद करने के निर्देश दिए थे। अब विभाग की ओर से 30 स्कूलों को दूसरा और आठ स्कूलों को पहला नोटिस जारी किया गया है। विभाग की ओर से तीसरा नोटिस जारी होने के बाद स्कूलों का संचालन बंद न होने पर विभाग की ओर से स्कूलों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

----
बड़ौत ब्लॉक में चल रहे सबसे अधिक अमान्य स्कूल
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अमान्य स्कूलों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ौत ब्लॉक में सबसे अधिक 16 अमान्य स्कूलों का संचालन हो रहा है। इनमें से नौ स्कूल बड़ौत नगर क्षेत्र में चल रहे हैं। इसके अलावा बागपत ब्लॉक में चार, बिनौली ब्लॉक में छह, छपरौली ब्लॉक में आठ, पिलाना ब्लॉक में दस और खेकड़ा ब्लॉक में तीन अमान्य स्कूलों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन - जिले में चल रहे 47 अमान्य स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी कर विद्यालयों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल बंद न करने पर विभाग की ओर से स्कूलों पर जुर्माना लगाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -आकांक्षा रावत, बीएसए
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed