{"_id":"603548bf8ebc3ee907507da8","slug":"47-polling-stations-susceptible-plus-and-94-susceptible-baghpat-news-mrt5268159162","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस और 94 अतिसंवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस और 94 अतिसंवेदनशील
विज्ञापन

बिनौली, बड़ौत और खेकड़ा में सबसे ज्यादा संवेदनशील मतदान केंद्र
प्रशासन ने तैयार की सूची, इन केंद्रों पर बरती जाएगी विशेष चौकसी
बागपत। जिले की 244 ग्राम पंचायतों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। जिले के 502 मतदान केंद्रों में से 94 अतिसंवेदनशील और 47 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले में 502 मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। जिले में इस बार सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 240 है। बड़ौत ब्लॉक में सबसे ज्यादा 46 मतदान सामान्य श्रेणी के चिन्हित किए हैं। जिले में संवेदनशील मतदान केंद्र 121, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 94 और 47 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा। प्रत्येक श्रेणी के मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा।
इनसेट
यह है मतदान केंद्रों की स्थिति
ब्लॉक संवेदनशील अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
बागपत 33 08 06
पिलाना 30 09 07
बड़ौत 25 20 01
छपरौली 08 18 09
बिनौली 20 26 07
खेकड़ा 05 13 17
इनसेट
इस तरह हैं सामान्य मतदान केंद्र
ब्लॉक कुल मतदान केंद्र सामान्य
बागपत 77 30
पिलाना 66 20
बड़ौत 122 76
छपरौली 76 41
बिनौली 107 54
खेकड़ा 54 19
किसने क्या कहा
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूर्ण निष्पक्षता के साथ कराए जाएंगे। किसी को भी जिले का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
एसपी अभिषेक सिंह ने कहा संवेदनशील और प्लस श्रेणी के मतदान केंद्रों पर नियमानुसार कड़ा पहरा रहेगा। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए जाएंगे।