{"_id":"580faf584f1c1bcc75bc377c","slug":"446-laptop-will-be-delivered-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज वितरित होंगे 446 लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वितरित होंगे 446 लैपटॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
एसपीसी डिग्री कालेज में लैपटॉप वितरण की तैयारी करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
बागपत। मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण बुधवार को किया जाएगा। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में डीएम हृदय शंकर तिवारी मेधावियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। इसके लिए तैयारियां की गई। तीनों तहसील क्षेत्र के मेधावियों के लिए यहीं पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
डीआईओएस ऑफिस के वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले 446 छात्र-छात्राओं का चयन कर लिया गया है। जिन मेधावियों के समान अंक थे, उनका चयन जन्मतिथि के आधार पर किया गया है। कार्यक्रम का समन्वयक अंतरित कुमार को बनाया गया है। मंगलवार को कॉलेज में इसकी तैयारियां की गई। शिक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हाईस्कूल के 222 मेधावी
दसवीं में 85.16 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले यूपी बोर्ड के 196, सीबीएसई में 10 सीजीपीए हासिल करने वाले 18 और आईसीएसई में 92.20 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले आठ मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा।
विज्ञापन
इंटर में 224 को लाभ
12वीं में यूपी बोर्ड में 85.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 196, सीबीएसई में 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 18 और आईसीएसई में 87.75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
क्या उपलब्ध कराना होगा?
चयनित अभ्यर्थियों को अंकपत्र की प्रमाणित कॉपी, दो फोटो, पहचान पत्र में आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वर्तमान संस्था की ओर से जारी पहचान पत्र लेकर पहुंचना अनिवार्य है।