फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   43 thousand looted from cattle trader in broad daylight

दिनदहाड़े पशु व्यापारी से 43 हजार लूटे

Sun, 20 Mar 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
43 thousand looted from cattle trader in broad daylight
पैठ में पशु बेचकर बाजार में सामान खरीदने जा रहा था व्यापारी
विज्ञापन

दो बदमाशों ने शांतिनाथ मंदिर के पास दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। पुलिस से बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार की दोपहर शांतिनाथ मंदिर के पास पशु व्यापारी से 43 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
लूट का शिकार पशु व्यापारी खालिद पुत्र मीटू बरनावा गांव का रहने वाला है। वह रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पशु पैठ में पशु बेचने आया था। पशु बेचने के बाद ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रहा था। मीरापुर रजबहे की पटरी के पास एक युवक ई-रिक्शा में बैठ गया। जैसे ही ई-रिक्शा शांतिनाथ मंदिर के पास पहुंची तो एक अन्य बाइक सवार युवक वहां आया। ई-रिक्शा में सवार युवक और बाइक सवार ने उसे डरा-धमकाकर उसे 43 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। खालिद ने शोर मचाया तो लोग उधर दौडे़ और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित अपने भाई जाहिद, मोहिद, जावेद आदि के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित ने पूछताछ में बताया कि ई-रिक्शा में बैठा युवक खालिद को यह कहकर डरा रहा था कि तूने मेरी मां की स्कूटी में डंडा मारा है, तू घर चले, तुझे मेरी मां पहचान लेगी। इसके बाद युवक ही उसे 43 हजार छीनकर ले गया। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed