फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   43 lakh surrendered for the restoration of the pond

-तालाब जीर्णोद्धार नहीं कराया, 43 लाख का बजट करना पड़ा सरेंडर

Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
43 lakh surrendered for the restoration of the pond
बागपत। रमाला तालाब के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए मिला 43 लाख रुपये का बजट लघु सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते सरेंडर करना पड़ा। छपरौली विधायक की मांग पर डीएम ने जांच के लिए जिला विकास अधिकारी हुबलाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

रमाला तालाब का जीर्णोद्धार जिला योजना समिति में शामिल किया था। तालाब के जीर्णोद्धार के लिए विधायक सहेंद्र सिंह ने 43 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कराया। लघु सिंचाई विभाग को तालाब के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी सौंपी गई। फरवरी में शासन स्तर से बजट जारी हो गया। लघु सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते टेंडर और रिटेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर लघु सिंचाई विभाग ने बजट सरेंडर कर दिया। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने जांच की मांग की। इस पर डीएम राजकमल यादव ने डीडीओ हुबलाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर और जिला पंचायत के लेखाकार को भी जांच टीम में शामिल किया गया है। टीम को जांचकर सौंप रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। लघु सिंचाई के अवर अभियंता विपिन त्यागी का कहना है कि तालाब जीर्णोद्धार के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। ठेकेदार के कागजात पूरे न होने के कारण टेंडर नहीं छोड़ा जा सका। जिसके चलते बजट सरेंडर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला गांव में तालाब के सुंदरीकरण के लिए 43 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई थी। लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से कार्य नहीं हो सका। पैसा भी वापस चला गया। डीएम से इस मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जो मामले की जांच कर रही है।-सहेंद्र सिंह रमाला, छपरौली विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed