फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   42 factories will run, operators will have to give the list of workers

चलेंगी 42 फैक्टरियां, संचालकों को देनी होगी श्रमिकों की सूची

Thu, 07 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
42 factories will run, operators will have to give the list of workers
बागपत/बड़ौत। प्रशासन ने जिले में 42 फैक्टरियाें के चलाने की अनुमति दे दी है। संचालकों को श्रमिकों की सूची प्रशासन को देनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने में एक या दो दिन का समय लग सकता है। अभी तक कुछ ही इकाईयों का संचालन शुरू हुआ है। बड़ौत में कृषि यंत्र, खेकड़ा में हैंडलूम और टैक्सटाइल और बागपत मेें दवा की फैक्टरी चलेंगी।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में फैक्टरियां चलाने की सहमति दी है। इसके अलावा उन्होंने उद्यमियों से फैक्टरियाें में काम करने वाले वर्करों की सूची भी मांगी थी। आईआईए के अध्यक्ष लोकेश जैन और कोआर्डिनेटर डॉ योगेश जिंदल ने बताया कि प्रशासन की ओर से कृषि संबंधी फैक्टरियाें का संचालन करने की अनुमति मिल गई है। बृहस्पतिवार को अवकाश होने के कारण वर्करों की सूची प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी, जिसके कारण फैक्टरियाें का संचालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिला उद्योग उपायुक्त हिमांशु गंगवार ने बताया कि जिले में 42 फैक्टरियाें के संचालन की अनुमति दे दी है। बड़ौत में हैरो व कल्टीवेटर आदि कृषि उपकरण संबंधी फैक्टरी, खेकड़ा में हैंडलूम व टैक्सटाइल और बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली मीटर व फेब्रिकेशन की फैक्टरियाें के संचालन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed