{"_id":"5c8d544ebdec223c99274e79","slug":"41552766030-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जोनल और 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जोनल और 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विकास भवन सभागार में 10 जोनल और 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट को ईवीएम और वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण दिया । इंजीनियर द्वारा मशीनों को खोलने बंद करने और उसमें संबंधित सभी प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। रख रखाव की जानकारी दी। मशीन में लगने वाले कागज के रोल को लगाने के बारे में बताया।
लोकसभा चुनाव के कार्मिक प्रभारी एवं सीडीओ पीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पावर पाइंट प्रजेंटेशन और वीडियो क्लिप के माध्यम से 10 जोनल और 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया। बताया कि 18 मार्च को अधिसूचना जारी किया जाएगा। नामांकन 25 मार्च तक होगा। 11 अप्रैल को मतदान होगा और 23 मई को मतगणना की जाएगी। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के द्वारा मतदान स्थल की तैयारी, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, मतदान के एक दिन पूर्व किए जाने वाले कार्य, मतदान के दिन किए जाने वाले कार्य तथा मतदान के बाद के कार्य और दायित्व को बताया। निर्देशित किया कि बूथों पर भ्रमण कर मतदान हेतु आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित कराए। आचार संहिता का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराए।
उन्होंने कहा की सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराए। सभी सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट वीवीपैट पर हैंड्स आन ट्रेनिंग कर लें और वीवीपैट के संबंध में अपने से संबंधित मतदान स्थलों के क्षेत्र में जागरूकता भी बढ़ाए। इसमें प्रशिक्षक सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ हुब लाल, डीपीआरओ आलोक शर्मा, इंजीनियर अमित ने प्रशिक्षण दिया।