{"_id":"5c7c2be8bdec226bbc657ea4","slug":"41551641576-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिस कर्मियों सहित तीन के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिस कर्मियों सहित तीन के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
अग्रवाल मंडी टटीरी से तीन माह पहले हत्यारोपी अनुज का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दिल्ली और यूपी पुलिस के दो सिपाहियों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस मृतक का शव अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।
निबाली गांव निवासी छात्र रवि धामा पुत्र खिम्मा की वर्ष 2017 में गला रेत कर हत्या की। पुलिस ने मेरठ निवासी अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वर्ष 2018 में आरोपी जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आ गया । 27 नवंबर 2018 को अग्रवाल मंडी टटीरी से कार सवार तीन युवक अनुज का अपहरण करके ले गए और उसकी हत्या कर शव गंगनहर में फेंका। मृतक अनुज के मामा महेश निवासी निबाली ने दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । तीनों आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। पुलिस अभी तक मृतक का शव बरामद नहीं कर पाई है। मुकदमे के विवेचक के. प्रसाद ने दोनों पुलिसकर्मी भाइयों सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।