फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहीदों को श्रद्धांजलि, बागपत में गम और गुस्सा

शहीदों को श्रद्धांजलि, बागपत में गम और गुस्सा

Wed, 20 Feb 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि, बागपत में गम और गुस्सा
बागपत। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को जिलेभर में श्रद्धांजलि दी गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कई जगह पुतला दहन किया गया। शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

तेड़ा गांव में शहीद जवानों को याद कर कैंडल मार्च निकाला। मोमबत्तियां जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसमें एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा, नरेश कश्यप, नरेंद्र राणा, मनोज प्रजापति, कृष्णपाल कश्यप, फरीद, राशिद अली, वसीम अंसारी, शौकीन अली, संजय पांचाल, विक्रांत विश्वकर्मा, दीप, हरिओम, रोहित, अभय कुमार, अमन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें मास्टर राज कुमार, हरिओम, देवेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, गौरव शर्मा, श्रीकांत दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारा इंडिया परिवार के सदस्यों ने शहीदों की प्रतिमा को माल्यार्पण पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें शाखा प्रबंधक नौशाद अली, सरफराज अली, विकास जैन, डॉ. मनोज कुमार, अनिल कुमार, सुमित कुमार, जगवीर सिंह, नीरज मौजूद रहे।
चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फुंका गया। इसके बाद शहीद हुए जवानों के लिए की आत्म शांति के लिए धारण किया गया। जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर, हाजी मुन्तजिर, हसमत चौधरी, शयाम सिंह, कय्यूम, राहत, जमील, कल्लू कुरैशी, रामनिवास, जावेद, रियाजुदीन, रहीसू, फारूख, अजय शर्मा, रामबीर पाल, चौधरी बाबर, कय्यूम सलमानी रहे।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक जयचंद रोगा, प्रधानाचार्य पृथ्वी सिंह, प्रमोद कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने शहीद जवानों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी। इसमें डॉ. वीबी नैन, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल, डॉ. उमाकांत भारद्वाज, डॉ. खुशनूद अहमद, डॉ. संदीप मलकानी आदि रहे। खेकड़ा क्षेत्र स्थित सुभानपुर गांव में दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में पुलवामा के शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें प्रधानाचार्य प्रमिला शर्मा ने दो मिनट का मौन रखवाकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कराई।


दीपक यादव ने 1.51 लाख, मुब्बसिर ने 51 हजार रुपये कराए जमा
बागपत। जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने देश के अमर शहीदों के लिए सीआरपीएफ राहत कोष में 1.51 लाख रुपये की राशि जमा कराई। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाना नहीं चाहिए। ऐसी स्थिति में सभी को एकजुट रहना चाहिए। आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर ने भी सैनिक राहत कोष में 51 हजार रुपये की धनराशि जमा कराई है। क्षेत्र में दोनों जिला पंचायत सदस्यों के कार्यों की सराहना कीे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed