फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइक रैली निकालकर चलाया जन जागरण अभियान

बाइक रैली निकालकर चलाया जन जागरण अभियान

Wed, 06 Feb 2019 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर चलाया जन जागरण अभियान
बागपत। पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने जनजागरण बाइक रैली निकाली। बागपत और कलक्ट्रेट के सभी सरकारी दफ्तरों के सामने से होते जिला मुख्यालय समापन किया। विभिन्न विभागों से संबंधित संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मंगलवार को जन जागरण बाइक रैली निकाली। इसका शुभारंभ ब्लॉक से किया। जिला संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि रैली बागपत के सभी सरकारी विभाग और कलक्ट्रेट के सभी विभागों के सामने से होते गुजरी है। जिला मुख्यालय पर रैली का समापन किया। रैली के माध्यम से कर्मचारियों को संदेश पहुंचाया कि बोर्ड परीक्षा बहिष्कार, मिड-डे मील बंद, उच्चाधिकारियों के फोन कॉल रिसीव न करने, विभागीय कार्यों को न करने के संबंध में जन जागरण बाइक रैली निकाली। जिले के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारी बुधवार से 12 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। मांग नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। विभिन्न विभागों के संगठनों के पदाधिकारी आंदोलन में शामिल होंगे। इसमें विवेक शर्मा, योगेंद्र यादव, विपिन त्यागी, यज्ञदत्त शर्मा, राज कुमार शर्मा, विकास मलिक, कुलवीर ढाका, संजीव तोमर, दीपक धनकड़, जोनी चौधरी, कृष्ण तोमर, राज कुमार, मनीष, प्रेम कुमार, अभिषेक बालियान, विचित्रावीर, रवि कुमार, उपदेश, ऋषिपाल शर्मा, देवेंद्र, जितेंद्र गुप्ता, सतीश, सुनील शास्त्री, संजीव, शान मोहम्मद, केसी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed