फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज से कासिमपुर खेड़ी तक चलेगी डीईएमयू

आज से कासिमपुर खेड़ी तक चलेगी डीईएमयू

Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
आज से कासिमपुर खेड़ी तक चलेगी डीईएमयू
बागपत। दिल्ली और बड़ौत के बीच चलने वाली डीईएमयू ट्रेन सोमवार से कासिमपुर खेड़ी तक चलेगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह बड़ौत में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को कासिमपुर तक रवाना करेंगे। इसके बाद कासिमपुर से यह ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

दिल्ली से शाम साढे तीन बजे डीईएमयू सीएनजी ट्रेन 74027 बड़ौत के लिए चलती है। इस ट्रेन के बड़ौत पहुंचने का समय शाम 5 बजकर 45 मिनट पर है। इसके बाद यही ट्रेन बड़ौत से 74028 बनकर शाम सात बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होती थी और रात नौ बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचती थी। सोमवार को यह ट्रेन से बड़ौत से बावली और कासिमपुर खेड़ी तक चलेगी। बड़ौत में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को कासिमपुर के लिए रवाना करेंगे। मांग पूरी हो जाने से बड़ौत और कासिमपुर खेड़ी स्टेशन के आसपास के करीब 24 गांव के लोगों को लाभ होगा। दिल्ली से अपडाउन करने वाले यात्री इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


यहां से गुजरती है डीईएमयू
बागपत। दिल्ली से शाहदरा, बेहटा हाजीपुर, लोनी, नोरस्ताबाद, गोटरा, फखरपुर, खेकड़ा, सुन्हेडा, अहेड़ा, बागपत रोड, सूजरा, अलावलपुर, बड़का, बड़ौत, बावली और कासिमपुर खेड़ी तक अब यह ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed