{"_id":"5c3253efbdec2256ab4fd172","slug":"41546802159-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतीपुरा में महिला को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केतीपुरा में महिला को पीटा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केतीपुरा में महिला को पीटकर घायल किया
बागपत। शहर के मोहल्ला केतीपुरा में प्लाट में कूड़ा डालने के विवाद में एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने पूर्व सभासद सहित दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
मोहल्ला केतीपुरा निवासी अफसाना पत्नी वकील ने बताया कि रविवार को वह घर से पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। रास्ते में पूर्व सभासद मोमीना और इमराना ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गई। उन्होंने धमकी दी कि यदि फिर से प्लॉट में कूड़ा डाला तो जान से मार देंगे। शोरशराबा होने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। घायल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पूर्व सभासद सहित दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि महिलाओं मेें मारपीट हुई है।