{"_id":"5c3253e1bdec2256ae0cc38e","slug":"41546802145-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में विजेता खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में विजेता खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें माध्यमिक विद्यालय खेलकूद के विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह और पीटीआई विजय सिंह ने किया। पीटीआई विजय सिंह ने बताया कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में शूटिंग, तीरंदाजी, बाक्सिंग, जिमनास्टिक, कबड्डी, कुश्ती, ताइक्वाडो, क्रिकेट, एथलेटिक्स में जनपद स्तर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। उन्होंने कुश्ती में स्थान पाने वाले विशु तोमर ,ईशा, रजत तोमर, ताइक्वाडो में पार्थ, प्रबुद्ध, तालिम और मुस्तफा, शूटिंग प्रवेंद्र, आरिफ, सागर, आकाश, खो-खो मेें मनीषा, निशा, मोनिका, एथलेटिक्स में शिवानी, मोनिका, प्रमिला, काजल को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संजीव, योगेश, सुरेंद्र, पंकज शर्मा, अजय आर्य, अजीत सिंह आदि रहे।