{"_id":"5c058ba9bdec22415324795e","slug":"41543867305-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सोमवार को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रित कर देश के उत्थान में सहयोग का संदेश दिया।
कॉलेज परिसर से डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर की अमीनगर सराय रोड, गुराना रोड, बिनौली रोड, महावीर रोड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, बड़ौली रोड से होते कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों और बैनर लेकर चल रहे थे और जनसंख्या घटाओ, देश का विकास कराओ, बढ़ती जनसंख्या से बढ़ रही बेरोजगारी आदि नारे लगाते चले। उन्होंने कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बढ़ती जनसंख्या का दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया।
इसके अलावा कॉलेज परिसर में आयोजित गोष्ठी में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने से देश का विकास रुक गया है। बेरोजगारी और भुखमरी बढ़ गई है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय मेें स्थिति गंभीर हो जाएगी। रैली को सफल बनाने में दीक्षा, आरती, ज्योति, दीपा, भूमिका, भावना, सुनीता, राखी, दीपक, नितिन, राजीव, नवीन, प्रमोद का योगदान रहा।