{"_id":"5bfef17fbdec2241a26d970f","slug":"41543434623-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग की मरम्मत के लिए पहुंची सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग की मरम्मत के लिए पहुंची सामग्री
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर जर्जर हालत मेें पड़ा है बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग की खबर से लोक निर्माण विभाग के अफसरों और मार्ग निर्माण करने वाले ठेकेदार में हड़कंप मच गया। रातों-रात मार्ग की मरम्मत के लिए सामग्री पहुंचा दी और मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
उल्लेखनीय है कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में पड़ा हुआ। मार्ग में बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों के साथ दुघर्टना होती रहती थी, कई बार क्षेत्रवासियों ने इसके निर्माण की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों की इस मुख्य समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो लोक निर्माण विभाग के अफसरों सहित मार्ग निर्माण करने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। खबर पढ़ते ही कार्रवाई से बचने के लिए बुधवार की तड़के ट्रकों से मार्ग की मरम्मत के लिए सामग्री पहुंचा दी और दिन निकलते ही मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों में नरेंद्र, बिट्टू, महक सिंह, राज सिंह, प्रमोद आदि ने अमर उजाला की जमकर सराहना की और कहा कि अमर उजाला ही क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले प्रमुख अखबार है। उन्होंने अमर उजाला का आभार जताया।