फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता - जिलाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता - जिलाध्यक्ष

Thu, 29 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता -  जिलाध्यक्ष
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा युवा कार्यकर्ता रालोद की नीतियों को लेकर जन जन तक पहुंचाए।
बुधवार को रालोद कार्यालय में आयोजित बैठक में रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी को रालोद के समर्थन के बिना हराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी विरोधी लहर है और जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है। निश्चित रूप से इस बार रालोद का पुराना समीकरण लौटेगा और रालोद कार्यकर्ता बागपत सीट पर विजय पताका फहराएंगे। उन्होंने कहा कार्यकर्ता लोस चुनाव की तैयारी में जुटें।
विज्ञापन

इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा रालोदही गरीब मजदूर और अल्पसंख्यक हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। इसमें पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, डॉ. अजय तोमर, डॉ. अजय कुमार, गजेंद्र मुन्ना, वीरपाल राठी, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, रणवीर सिंह सूप, जयवीर सिंह एडवोकेट, मा. सुरेश राणा, बसंत तोमर, प्रमेंद्र तोमर को क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने की जिम्मेदारी दी । संचालन नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव बसंत तोमर, विश्वास चौधरी, सतीश चौधरी, सरत तोमर, जावेद कुरैशी, सादो कुरैशी ,हारुन मलिक, एडवोकेट शकील अहमद, उमर जान, डॉ. इकबाल, प्रशांत तोमर, हाफिज सुबराती, जुनेद कुरैशी आदि प्रमुख तौर पर शामिल हुए। इसमें रालोद के नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें हाजी इकबाल सैफी, हाजी शकील अहमद. मुकेश शर्मा और इंतजार अलवी को उपाध्यक्ष बनाया। साथ ही समीर हसन, गजेंद्र तोमर और कुलदीप मलिक महासचिव, सपन जैन, इस्लामुद्दीन अब्बासी, अजीत तोमर, इमरान कुरैशी एवं बिलाल अलवी को सचिव और इरफान बोन टेक्स कोषाध्यक्ष, प्रदीप तोमर और राजीव अब्बासी को संगठन मंत्री बनाया। इसके साथ साथ नगर के सभी पच्चीस वार्ड के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की। साथ वार्ड अध्यक्ष को एक सप्ताह में कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा वार्ड अध्यक्ष सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed