{"_id":"5ba0086e867a557f025672bd","slug":"41537214574-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय विद्यालय में पंजीकरण के लिए उमडी भीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय विद्यालय में पंजीकरण के लिए उमडी भीड
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली के द्वार से नवसृजित केन्द्रीय विद्यालय बावली के लिए सोमवार को कक्षा एक से कक्षा पांच तक की पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की।
पंजीकरण प्रक्रिया के लिए आरएस वर्मा द्वारा प्रथम फार्म राजकीय इंटर कॉलेज बावली की कार्यवाहक प्रधानाचार्य कविता चौधरी को देकर प्रक्रिया शुरू कराई। पंजीकरण कार्य सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इसमें बावली गांव सहित आसपास के लोग पंजीकरण कराने के लिए लोगों की भीड़ रही। प्रथम दिन 257 पंजीकरण फार्म दिए। केन्द्रीय विद्यालय संगठन से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली को अस्थायी व्यवस्था के संदर्भ में कोई आदेश प्राप्त न होने के कारण सोमवार को विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा इस केन्द्रीय विद्यालय के लिए प्रति नियुक्ति कर्मचारियों के लिए समुचित व्यवस्था न की जा सकी। प्रवेश प्रक्रिया के पंजीकरण में प्रतिनियुक्त स्टाफ संजय गोयल, शिवराज सिंह, शारदा भारती तथा शेर सिंह की भूमिका रही।