{"_id":"5b94280b867a557f6249f4dc","slug":"41536436235-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को दी गुड़ टच और बैड टच की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को दी गुड़ टच और बैड टच की जानकारी
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 13
बिनौली (बागपत)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना गुलियान में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया, इसमें छात्र-छात्राओं को गुड टच, बैड टच की जानकारी दी।
गुरुकुल जिवाना में आयोजित कार्यशाला में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने कहा कि वर्तमान समय में आए दिन बच्चों से जुड़ी यौन शोषण की घटनाएं हो रही है। इसलिए जरूरी है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अभिभावक अपने बच्चों को इस प्रकार की जानकारी नहीं दे पाते। कार्यशाला में डॉ. राजीव खोखर ने कहा कि ये काफी मुश्किल होता है कि बच्चों को उन बॉडी पार्ट्स के बारे बताया जाए, जहां अगर कोई प्यार से भी टच करे तो उसको रोका जाए और उसके बारे में अपने अध्यापक और परिजनों को बताएं। इसके अलावा अपने बच्चों को बताएं कि अगर कोई उन्हें टच करता है तो उससे डरना नहीं बल्कि हिम्मत करके मदद के लिये चिल्लाएं। सभी अभिभावक अपने बच्चों के साथ सरलता का व्यवहार करे ताकि बच्चे उनसे डरे नहीं और अपनी बात उनके सामने रख सकें। इसमें स्कूल के संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, मंजू, सुनीता, मोनिका आदि मौजूद रहे।