{"_id":"5b60bab94f1c1ba03e8b470b","slug":"41533065913-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल में भीम आर्मी ने किया रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल में भीम आर्मी ने किया रास्ता साफ
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
भड़ल गांव में बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर भीम आर्मी साफ-सफाई की। फिनाइल व कपूर मिलाकर चूना डाला। रास्ते में भरे चर्म शोधन इकाइयों के दूषित पानी को निकाला।
भड़ल गांव में बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर चर्म शोधन इकाइयों से निकलने वाला दूषित पानी भरा हुआ था। इससे निकलने वाली बदबू से ग्रामीण ही नहीं बल्कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से निकलने वाले कांवड़ियां भी परेशान थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर छपते ही भीम आर्मी ने मार्ग से दूषित पानी को निकाला। साफ-सफाई की। फिनाइल व कपूर मिलाकर रास्ते में चूना डाला गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक कांवड़ चलेगी, तब तक बराबर चूना डाला जाएगा। किसी तरह की बदबू नहीं आएगी। कांवड़ियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके नीटू, सुशील कुमार, आकाश, मनोज, नन्हे सिंह, विपिन कुमार, सोनू, लीलू आदि शामिल रहे।