फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना का जलस्तर घटा, डीएम- एसपी ने किया मुआयना

यमुना का जलस्तर घटा, डीएम- एसपी ने किया मुआयना

Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर घटा, डीएम- एसपी ने किया मुआयना
बागपत। खतरे के निशान पर बह रही यमुना का जलस्तर घटने लगा है। मंगलवार को हथिनी कुंड बैराज से 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी का स्तर कम हुआ। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने यमुना के तटों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि खतरे जैसी जिले में कोई बात नहीं है, स्थिति कंट्रोल में है।
विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज से मंगलवार को 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहली अभी तक करीब छह लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर उफान पर आ गया था। पानी की जिले में धारा खतरे के निशान तक पहुंच गई । जिले के करीब 29 गांवों में अलर्ट जारी किया। जागोस और कोताना गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने यमुना के पक्का घाट और निवाड़ा पुल पर निरीक्षण किया। पानी के बहाव और जलस्तर को देखा। डीएम ने बताया कि जिले में स्थिति सामान्य है। पानी खतरे के निशान से नीचे बहना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


29 गांव बसे हैं यमुना किनारे
बागपत। यमुना के किनारे पर जिले के 29 गांव बसे हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से किसानों की फसल जलमग्न हो गई थी। जागौस, टांडा, कोताना, सुभानपुर में फसलें डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन का जल स्तर बढ़ा
बागपत। हिंडन का जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया। निकटवती क्षेत्रों में किसानों की फसलों में पानी भर गया। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। विभिन्न गांवों में बाढ़ चौकियां बनाई। इन पर अलर्ट जारी कर दिया।


किनारों पर की जा रही निगरानी
बागपत। यमुना और हिंडन नदी के किनारों पर प्रशासन निगरानी कराने में जुटा है। राजस्व विभाग की टीम तैनात की। कोतवाली पुलिस ने भी मंगलवार को पक्का घाट का दौरा किया और युवकों को नहाने से मना किया। इसके अलावा तैराक भी तैनात किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed