{"_id":"5b5b6e1a4f1c1bf6548b55c9","slug":"41532718618-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलटी
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलटी
- हादसे में पांच दोस्त घायल, तीन की हालत गंभीर
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के पास तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल व मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन युवकों की हालत गंभीर बनी हुर्ई है।
बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद निवासी शिव कुमार अपने चार दोस्तों के साथ कार में सवार होकर हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए जा रहे थे। जब वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कर अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में शिव कुमार, उसके दोस्त रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, पूर्व सभासद नन्हे सैनी, मोनू निवासी जहांगीराबांद जनपद बुलंदशहर घायल हुए है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को जिला अस्पताल और मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल शिव कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर चिकना पदार्थ पड़ा हुआ था। इस कारण हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्सप्रेस-वे से कार को हटवाया।