{"_id":"5b47b3e14f1c1bbe248b62b3","slug":"41531425761-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण में रुकावट डालने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण में रुकावट डालने पर हंगामा
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। आवास विकास कालोनी के काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने नाली निर्माण में कुछ लोगों के रुकावट डालने पर रोष जताया और हंगामा किया। सूचना पर चेयरमैन और जेई वहां पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। ठेकेदार को नाली बनाने के निर्देश दिए।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि कालोनी में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण किया जा रहा है और सड़क भी बनायी जा रही है। लेकिन कुछ लोग नाली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इस कारण कालोनी मेें जलभराव की स्थिति बनी है। कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि नाली का निर्माण कराया जाएगा। वहीं चेयरमैन अमित राणा और जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत किया। प्रदर्शन करने वालों में सरिता, विवेक, विकास, राहुल, मुकेश, अन्नु, शीलू, कमला, बालेश, संगीता, राजीव, अक्षय शामिल रहे।