{"_id":"5b2ea1b24f1c1b5d748b676f","slug":"41529782706-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कर रही है किसानों का उत्पीडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कर रही है किसानों का उत्पीडन
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के आवास पर किसानों की बैठक में भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार में किसान अपने गन्ने के भुगतान को लेकर दुखी है। जिस हालात से किसान गुजर रहे हैं, वह किसान ही जानता है। मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों का भुगतान बकाया है। इसके बावजूद प्रशासन और सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। किसानों के साथ छल किया जा रहा है। किसानों को सरकार ने अपने चुनावी वादों में जो बड़े बड़े सपने दिखाए थे, वे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों की गेहूं की फसल भी पूर्ण रूप से नहीं खरीदी गई। बिजली के बिलों में भी सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है जबकि हरियाणा में बिजली सस्ती है। किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बामनौली गांव में वर्षों से चली आ रही चकबंदी से किसान परेशान हैं। इस मौके पर नरेश डायरेक्टर, देवेंद्र चौहान, एडवोकेट हेमंत, राकेश शर्मा, अरविंद कुमार एडवोकेट, उर्मिला, नरेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, रामवीर सिंह, रामधन सिंह, सुक्रमपाल, बाबूराम, जयप्रकाश, राममेहर, सुंदरलाल आदि उपस्थित रहे।