{"_id":"5b2d50224f1c1baf6e8b9974","slug":"41529696290-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया
दोघट। कस्बा टीकरी में सामुदायिक केंद्र को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर शुक्रवार को शासन-प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। इसके बाद सरकार को दो दिन की चेतावनी देते हुए टीकरी निवासी प्रमोद राठी ने दो दिवसीय निर्जल उपवास शुरू कर दिया है।
धरनारत लोगों ने कहा कि अगर दो दिन में उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह धरने पर पहुंचकर सीएचसी को चालू करने की घोषणा नहीं करते तो फिर भूख हड़ताल की जाएगी। गत बृहस्पतिवार की देर शाम धरने पर पहुचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को जनता की समस्याओं को समझना चाहिए और उसे तुरंत निस्तारित करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि टीकरी सीएचसी को चलवाने के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। धरने पर मास्टर महेंद्र सिंह, शिव कुमार राठी, प्रमोद राठी, हेमंत एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, उर्मिला, नरेंद्र, सौरव शाका, रमेश भगत, अमरजीत, राठीए विकास राठी, वेदव्रत आर्य, सोनू, ओमवीर शर्मा, अरुण, अतर सिंह, ओमपाल, बिजेंद्र, रविंद्र, जयभगवान, विजय, संदीप, विनोद, इमराना, कृष्णा, ममता आदि मौजूद रहे।